{"_id":"5a5d00de4f1c1b7c268b495c","slug":"91516044510-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को साथ लेकर महिला पड़ौसी के घर में जा घुसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को साथ लेकर महिला पड़ौसी के घर में जा घुसी
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों को साथ ले पड़ोस में चोरी करने घुसी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में देर रात को एक महिला चार युवकों को साथ लेकर चोरी करने की नीयत से अपने पड़ोसी के घर में घुस गई। मगर, इसी दौरान आहट होने पर कमरे में सो रहे परिजनों की आंख खुल गई। उन्होंने घेराबंदी कर महिला को दबोच लिया, लेकिन उसके साथ मकान में घुसे युवक दीवार फांदकर भाग गए। सूचना मिलने पर आए लोगों ने महिला को किसी भी कार्रवाई के बिना छुड़वाकर उसके घर को भिजवा दिया। हालांकि मकान मालिक ने महिला समेत उसके साथ आए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर डालचंद सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है, क्योंकि थाने पर इस बाबत कोई भी सूचना अथवा शिकायत नहीं आई है। ब्यूरो