{"_id":"595949924f1c1b3c4e8b4669","slug":"91499023762-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में लापता हुई किशोरी को घर के बाहर से अगुवा किया गया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में लापता हुई किशोरी को घर के बाहर से अगुवा किया गया था
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को घर के बाहर से किया गया था अगवा
संदिग्ध हालत में लापता हुई सिंभावली की किशोरी को घर के बाहर से अगवा किया गया था। किशोरी ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने एक महिला व उसके तीन बेटों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। सिंभावली के एक मोहल्ले से 16 साल की किशोरी दो दिन पहले घर के बाहर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी।
रविवार दोपहर वह परिजनों के साथ थाने पहुंची। परिजनों ने बताया कि किशोरी दुकान से सामान खरीदने घर से गई थी। तभी कार से आई गांव वैट की एक महिला ने अपने तीन बेटों के साथ उसे उठाकर कार में डाल लिया और दबोचकर ले गई।
विज्ञापन
मौका मिलने पर वह उनके चंगुल से छूटकर लौट आई। एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि महिला समेत उसके तीन बेटों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्र्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है।
पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
...