फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   9 injured in vehicle confronting two Meerut Refer.

वाहन भिड़ने से 9 घायल, दो मेरठ रेफर

Mon, 07 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 07 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
9 injured in vehicle confronting two Meerut Refer.
घना कोहरा गिरने से सोमवार को कई जगह वाहन भिड़ गए। सड़क हादसों में महिला और बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

  
सोमवार की सुबह करीब 7 बजे घने कोहरे में एक मारुति वैन ब्रजघाट गंगा पुल के पास ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार पीलीभीत निवासी नंदराम, उसकी पत्नी माया, बेटा शिवम और प्रशांत घायल हो गए।   

दूसरी घटना रविवार की रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर पर्यटन विभाग के राही होटल के पास हुई, जहां बरेली से दिल्ली को जा रही कार नेशनल हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार वेदपाल, उसका दोस्त विवेक और चालक शमशुद्दीन निवासी बरेली घायल हो गया। तीसरी घटना रविवार रात में करीब एक बजे अधर में अटके स्याना फ्लाईओवर के पास हुई, जहां गढ़ की तरफ से जा रही कार को हाईवे पार करने के दौरान रोडवेज बस ने साइड मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कार चालक जयवीर और उसका साथी रामवीर निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। जो मेरठ में रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को आनन फानन में स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर  जयवीर और शमशुद्दीन को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed