{"_id":"5c4df877bdec22738004ea1a","slug":"81548613751-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने लगाया पत्नी के अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने लगाया पत्नी के अपहरण का आरोप
विज्ञापन
पति ने लगाया पत्नी के अपहरण का आरोप
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर उसकी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उधर, मामला महिला की खरीद-फरोख्त से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी की दोपहर वह घर पर नहीं था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान वह समूह की किस्त जमा करने चली गई। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। इस दौरान उसे गांव के दो लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी को दो युवक बाइक पर अपहरण कर ले गए हैं। पीड़ित ने थाने मेें तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पति ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर गांव में महिला की खरीद फरोख्त की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। देहात थाना प्रभारी कौशलेंद्र यादव ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।