फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दलित किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म

दलित किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म

Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म
किशोरी से गन्ने के खेत में दुष्कर्म
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही एक युवक ने गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कम किया। दो दिन पहले किशोरी अपने घर से गन्ने के खेत में काम करने के लिए गई थी। शनिवार रात परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

दो दिन पहले हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से गन्ने के खेत में काम करने के लिए गई थी। जब वह खेत में काम कर रही थी तो वहां पहुंचे गांव के ही एक युवक अतुल ने किशोरी को दबोच लिया और उसे अगवा कर खेत के खींच लिया। आरोप है कि युवक ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद आरोपी कहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। डर के कारण किशोरी चुप रही। मगर, शनिवार शाम को पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि रत्न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed