{"_id":"5a789b614f1c1ba2268b8927","slug":"81517853537-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठोर मार्ग पर दंपति से बदमाशों ने दिन दहाड़े बाइक और आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किठोर मार्ग पर दंपति से बदमाशों ने दिन दहाड़े बाइक और आभूषण लूटे
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन-दहाड़े दंपती से लूटे बाइक और आभूषण
- बाबूगढ़ थाने की मुदाफरा चौकी क्षेत्र की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत मुदाफरा पुलिस चौकी के पास किठोर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े हथियारों की नोक पर एक दंपती से बाइक और आभूषण लूट लिए और भाग गए। पीड़ित दंपती ने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी है।
सहारनपुर के सरसावा निवासी फारूख पत्नी व बच्चे के साथ बाइक से देहात क्षेत्र के गांव असौैड़ा निवासी रिश्तेदारों के यहां जा रहा था। बाबूगढ़ के गांव मुदाफरा के पास किठोर रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने जबरन उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दंपती को गनप्वांट पर लेकर बाइक व आभूषण लूट लिए। जब तक पीड़ित किसी को मदद के लिए आवाज देते तब तक बदमाश भाग गए। शोर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित दंपती ने थाने जाकर मामले की जानकारी पुलिस को देकर तहरीर दी है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।