फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दिव्यांग की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार

दिव्यांग की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार
दिव्यांग की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी दिव्यांग की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के लेन देन को लेकर दोस्त सोरन ने ही हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गांव हैदर नगर निवासी दिव्यांग टुक्कीराम(42) पुत्र मांगेराम की नौ अप्रैल को हत्या कर गांव सरावा के रास्ते पर एक ईंख के खेत के किनारे पर फेेंक दिया गया था। मृतक के भाई ने उसके दोस्त सोरन पुत्र गुरुबख्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि घटना की रात टुक्कीराम को गांव निवासी उसका दोस्त सोरन अपने साथ बुलाकर ले गया था। तभी से सोरन फरार था। पुलिस ने रविवार सुबह सोरन को मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया था। घटना स्थल से पुलिस को शर्ट से टूटे हुए दो बटन मिले थे। बटन मृतक के सोरन के कपड़े से मेल खा गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि टुक्कीराम के रुपयों का हिसाब सोरन अपने पास रखता था। उसके करीब 70 हजार रुपये सोरन के पास थे। अपनी लड़की की शादी के लिए सोरन ने हत्या से कुछ दिन पहले टुक्की से दो लाख रुपए भी उधार लिए थे। जिसका वह तगादा कर रहा था। उधारी चुकाने में असमर्थ होने पर सोरन ने टुक्कीराम की हत्या का प्लान बनाया। धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हथियार को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed