{"_id":"5beb326dbdec2269651f35b2","slug":"71542140525-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों से लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकानों से लाखों का माल ले गए चोर
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकानों का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। बंद पड़े मकानों का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं चोरी की गई बाइक व एक लावारिस स्कूटी बाबूगढ़ से बरामद की गई है। इसके अलावा प्राचीन मंदिर के दान पात्र में भी चोरी की गई।
जानकारी के अनुसार गांव सिमरौली निवासी शकुंतला शर्मा (56) दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करती हैं। जबकि उनका एक बेटा इलाहाबाद में नौकरी करता है। सोमवार को शकुंतला शर्मा गाजियाबाद में अपने भाई के पास ही रुक गयी। इसी का फायदा उठाकर चोर ताले तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे 20 तोले सोना, एक किलो चांदी, एक लाख रुपये नगद, एलईडी और बाइक चोरी कर ली।
इसके बाद चोर पास ही स्थित मुनेश शर्मा के मकान में घुस गए। मुनेश पास में ही अपने दूसरे मकान में सो रहे थे। चोरों ने यहां से पांच हजार की नगदी और एक किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। देर रात में ही चोरों ने सिमरौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दान पात्र से भी चोरों ने हजारों रुपये व दो घंटे चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चोरी की गई बाइक बाबूगढ़ में मिल गयी। इसके साथ एक लावारिस स्कूटी भी बरामद हुई। पुलिस इसके संबंध में जांच कर रही है।