फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पड़ोसी डेयरी का नौकर निकला घटना का मास्टर माइंड

पड़ोसी डेयरी का नौकर निकला घटना का मास्टर माइंड

Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी डेयरी का नौकर निकला घटना का मास्टर माइंड

विज्ञापन
फूलगढ़ी हत्याकांड : पड़ोसी डेयरी का नौकर निकला घटना का मास्टर माइंड
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और उसके भाई पर जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पड़ोसी डेयरी संचालक का नौकर घटना का मास्टर माइंड निकला। पुलिस ने उसके साथ फरार आरोपी सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे गए जेवर व नगदी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सात दिन पहले नगर के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी डेयरी संचालक के घर में दिनदहाड़े उसके ही दो नौकरों ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। विरोध करने पर उसके पुत्र का भी गला रेत दिया था। मामले में पुलिस ने एक नौकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा फरार था। तभी से पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को नवी करीम निवासी सोनू उर्फ पउवा उर्फ बीड़ी के साथ मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी अमरजीत उर्फ कलुवा का नाम भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि सोनू उर्फ पउवा अपने साथी अमरजीत के साथ हापुड़ के बुलंदशहर फ्लाई ओवर से फरार होने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल, इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड पड़ोस की डेयरी पर काम करने वाला नौकर अमरजीत था। उसने मृतक किशोरी के पिता से हुए विवाद का बदला लेने के लिए दोनों नौकरों को मोहरा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन अमरजीत और मृतका के पिता की दूध को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम के समय अमरजीत ने अंकुर और सोनू को बुलाकर मृतका के पिता को मारने की योजना बनाई थी। इसी प्लानिंग के तहत घटना के दिन तीनों डेयरी संचालक के घर पहुंच गए। इस दौरान अमरजीत दोनों को पूरी योजना समझाकर निकल गया। इसके बाद दोनों नौकरों ने घटना को अंजाम दिया।

एसपी ने बताया कि पड़ोसी अमरजीत ही वारदात का मास्टर माइंड था, लेकिन वह वारदात में शामिल नहीं था। गिरफ्तार सोनू और अमरजीत की निशानदेही पर घर से लूटी गई सोने की चेन, पांच अंगूठी, दो मांग टीके, कानों के कुंडल, झुमकी, छोटी बाली, तीन नाक की लौंग, छह जोड़ी चांदी की पाजेब, सात जोड़ी इस्तेमाली पाजेब, बच्चों के दो कंगन, एक साड़ी का गुच्छा, सात जोड़ी पैरों की चुटकी और 310 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed