फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप किया

दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप किया

Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप किया
दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर नेे भाभी से किया रेप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर नेे भाभी से दुष्कर्म कर दिया। इसकी शिकायत करने पर पति समेत ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात कराकर पीड़िता को घर से खदेेड़ दिया जो मायके में आने केे बाद रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने के चक्कर काट रही है।
सिंभावली क्षेत्र केे एक गांव की युवती की शादी दिसंबर में जनपद बागपत के थाना दोघट के कस्बा टटीरी केे युवक से हुई थी। वह पिछले तीन दिन से हाथ में तहरीर लेकर सिंभावली थाने के चक्कर काटती घूम रही है। युवती का कहना है कि शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था, लेकिन पति समेत ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हो पाए और मायके से कार लाने का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करने लगेे। युवती का कहना है कि उसके बाद भी कार की मांग पूरी नहीं हुई तो पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा और एक दिन उसे घर में अकेली देख देवर ने कर दिया। युवती का कहना है कि उसने देवर की हरकत की शिकायत पति और ससुराल वालों से की तो उन्होंने कोई कदम उठाने की बजाए उसे चिकित्सक केे पास ले जाकर जबरन गर्भपात करा दिया और फिर मारपीट कर घर से भी खदेड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने पति और देवर समेेत उनके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब वह एसपी को दुखड़ा सुनाने हापुड़ जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि युवती की तहरीर में जो घटनाक्रम दर्शाया गया है, उसका सिंभावली क्षेत्र से कोई भी ताल्लुक नहीं है इसलिए युवती को बागपत जाकर संबंधित थाने में ही रिपोर्ट दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed