{"_id":"5aa2d4a34f1c1ba2758b490f","slug":"71520620707-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की मौत से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की मौत से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की मौत से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई, बचाया
गढ़मुक्तेश्वर। बेटी की मौत के सदमे से परेशान महिला ने गंगा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान गोताखोरों ने उसे सकुशल गंगा से निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
मेरठ के शास्त्री नगर निवासी एक महिला शुक्रवार सुबह ब्रजघाट गंगा नगरी पहुंची। वह काफी देर तक गंगा पुल पर टहलती रही। करीब साढ़े 11 बजे अचानक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। महिला को गंगा में कूदता देखकर तट पर मौजूद गोताखोर मल्लाह भोलू और दीपचंद केवट ने भी गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने बताया कि उसकी नवजात बच्ची की मौत के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।