{"_id":"5c0431c6bdec224163422356","slug":"61543778758-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन विभाग में निकली फर्जी भर्तियां!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुपालन विभाग में निकली फर्जी भर्तियां!
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन विभाग में निकली फर्जी भर्तियां!
हापुड़। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं को ठगने के लिए जालसाजों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पशुपालन विभाग में हजारों पदों पर भर्तियों का फर्जी विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें आवेदकों से ऑफ लाइन आवेदन मांगे गए हैं। स्थानीय विभाग के अफसरों ने इन भर्तियों को फर्जी बताया है, साथ ही कहा है कि युवा सावधान रहें अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं।
इन दिनों पशुपालन विभाग में केंद्र अधीक्षक, प्रशिक्षक, सर्वे प्रभारी, सर्वेयर आदि पदों पर करीब 15 हजार भर्तियां निकाली गई हैं। यह भर्तियां एक निगम लिमिटेड की ओर से निकाली गई हैं। स्थानीय पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों की मानें तो भर्ती आयोग से इस तरह के कोई इनपुट नहीं मिले हैं, जिसमें भर्ती की बात कही गई हो। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार का कहना है कि उन्होंने भी उक्त विज्ञापन को देखा है, जिसमें एक निगम की ओर से भर्तियां निकाली गई है। पशुपालन विभाग है न कि निगम, जिससे प्रतीत है कि उक्त निकाली गई भर्तियां फर्जी हैं। युवा सावधान रहें, अन्यथा वह ठगी का शिकार भी हो सकते हैं।