फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हनीट्रेप में फंसाकर विदेशी व एक अन्य

हनीट्रेप में फंसाकर विदेशी व एक अन्य

Tue, 27 Mar 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
हनीट्रेप में फंसाकर विदेशी व एक अन्य
हनीट्रैप में फंसाकर विदेशी समेत दो ने ठग लिये 8.50 लाख
विज्ञापन


हापुड़। हनीट्रैप में फंसाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नाइजीरियन व मिजोरम के युवक को कोतवाली और सर्विलांस की टीम ने दबोच लिया। इन दोनों ने जिले की आबकारी निरीक्षक के देवर को फेसबुक के माध्यम से झांसे में लेकर रकम दोगुनी करने के एवज में करीब साढ़े आठ लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिया। ठगे जाने का पता चलने पर आबकारी निरीक्षक ने मामले की शिकायत की थी। इसकी जानकारी नाइजीरियन दूतावास को भी दी जा रही है।

आबकारी निरीक्षक सीमा कुमार ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके देवर मुकेश कुमार को दो माह पहले नाइजीरियन महिला नैंसी विलियम्स के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसके बाद दोनों ओर से बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान नैंसी विलियम्स ने उनके देवर को अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपियों ने मुकेश से महिला बनकर फोन पर बात भी की। इन लोगों ने रकम दोगुनी करने जैसे प्रलोभन देकर दिल्ली के चार अलग-अलग खातों में करीब साढ़े आठ लाख रुपये जमा करा लिए। रुपये जमा कराने के बाद उसे जब्त कर लिए गए। रुपये जमा होने के बाद इन लोगों ने मुकेश को ब्लाक कर दिया। उसके बाद मुकेश ने मामले की जानकारी अपनी भाभी को दी। जांच के आधार पर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने दिल्ली के जीवन पार्क में रह रहे मिजोरम निवासी जोमिंग माबिया और दिल्ली के डाबड़ी में रह रहे नाइजीरियन निवासी ब्लैस्ड चार्ल्स को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट और तीन एटीएम कार्ड बरामद किया है। दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जानकारी नाइजीरियन दूतावास को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed