{"_id":"5a81de4a4f1c1b9f268b9a79","slug":"61518460490-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन घायल
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की भिड़ंत में तीन घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर सोमवार सुबह दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार सुबह बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर निवासी असलम अपने पुत्र अजमल के साथ बाइक से तहसील चौराहे पर किसी काम से आया था। वापस लौटते समय ईदगाह रोड के पास सामने से बाइक से आ रहे मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी पुरकेश पुत्र रामचंद्र निवासी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां असलम की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो