फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   घर में खींचकर नाबालिग से दुष्कर्म

घर में खींचकर नाबालिग से दुष्कर्म

Fri, 07 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
घर में खींचकर नाबालिग से दुष्कर्म
घर में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। अभी मोहल्ला फूलगढ़ी में किशोरी के साथ रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर लोगों का आक्रोश कम भी नहीं हुआ था कि बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने जा रही किशोरी को गांव के ही एक युवक ने अपने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार रात करीब दस बजे अपने घर से पास ही स्थित दुकान से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही नौशाद पुत्र हसनान ने किशोरी को अकेले जाते देख अपने घर में खींच लिया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को घर में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद गांव में हंगामा हुआ और परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोस्को सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed