{"_id":"5ad0f9454f1c1b61098b4684","slug":"51523644741-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला कर कारोबारी किसान को मौत की नींद सुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हमला कर कारोबारी किसान को मौत की नींद सुलाया
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से हमला कर कारोबारी किसान की हत्या
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर एक कारोबारी किसान की हत्या कर दी गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने कारोबारी की तलाश की तो लहूलुहान शव जंगल में पड़ा। शव मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण भी मौका ए वारदात पर पहुंच गए।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर के किसान प्रमोद चौधरी (45) की अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार की रात में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। जो सिंभावली में स्थित अपनी मार्केट की देखरेख करने आता था। घटना के दौरान वह रात करीब साढ़े आठ बजे वहीं घर लौट रहा था। काफी देर तक भी जब प्रमोद चौधरी घर नहीं पहुंचा और उनका मोबाइल भी रिसीव नहीं हुआ तो चिंता होने पर परिजन उनकी तलाश करने निकल पड़े।
इस दौरान सिंभावली के बाद गांव को जाने वाले रास्ते में तलाश करने पर करीब 12 बजे बीरमपुर मोड़ से थोड़ा आगे सड़क पर कांच बिखरा हुआ दिखाई दिया। उसके आधार पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो करीब तीस मीटर दूरी पर प्रमोद की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई दिखाई दी। इसके बाद थोड़ी दूरी पर गन्ने की फसल में खोजबीन की गई तो वहां प्रमोद का शव लहूलुहान हालत में पड़ा दिखाई दिखाई दिया। हत्या की खबर कुछ ही देर बाद सारे गांव में फैल गई, जिस पर सैकड़ों ग्रामीण भी घटनास्थल पर आ गए। थाने में खबर मिलते ही इंस्पेक्टर हरपाल सिंह आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर बाद डीएसपी संतोष मिश्रा भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
सिंभावली से घर लौटने के दौरान रास्ते में प्रमोद की हत्या होने से परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया, जिन्होंने हंगामा करते हुए काफी देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। सूचना मिलने पर रात करीब ढाई बजे हरियाणा-फरीदाबाद से मृतक के पिता रोहताश भी वापस लौट आए, जिन्हें डीएसपी और इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया कि घटना की बारीकी से जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रोहताश सिंह के शांत होने पर परिजन और ग्रामीण भी पुलिस अफसरों के आश्वासन को मान गए, तब कहीं जाकर कई घंटों बाद पुलिस प्रमोद के शव को कब्जे में ले पाई, जिसे मौके पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हापुड़ भेज दिया।
------------
लूटपाट के विरोध पर बदमाशों द्वारा हत्या की आशंका
सीबी त्रिपाठी
गढ़मुक्तेश्वर। लूटपाट का विरोध करने पर हमला होने से प्रमोद की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस दूसरे पहलुओं को भी आधार बनाकर तफ्तीश कर रही है।
सिंभावली से घर लौटने के दौरान कारोबारी किसान प्रमोद चौधरी की हत्या किस वजह से की गई है, फिलहाल इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। मगर, जिस स्थान से प्रमोद का शव बरामद हुआ है, उसके आसपास घात लगाकर खड़े बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात में कई राहगीरों के साथ लूटपाट की कोशिश की थी। इससे परिजन और ग्रामीण भी इस आशंका को पूरी तरह नकार नहीं पा रहे हैं कि लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर बदमाशों द्वारा प्रमोद चौधरी की हत्या की गई है। वहीं पुलिस भी इस बात को नकार नहीं पा रही है, क्योंकि शव से कई मीटर दूरी पर क्षतिग्रस्त बाइक का मिलना भी आशंका को और बल दे रहा है। हालांकि किसी से पुरानी रंजिश, भूमि विवाद, कोई दुश्मनी समेत दूसरे पहलुओं को आधार बनाकर भी पुलिस अपनी तफ्तीश करने में जुट गई है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह का कहना है कि मृतक के भतीजे निगम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। इसलिए अगर प्रमोद की हत्या होने की पुष्टि होती है तो फिर विवेचना के दौरान सारी सच्चाई का बहुत जल्द खुलासा कर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।