फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सोमवती अमावस्या पर डुबकी लगाने आए दिल्ली के युवक की कार चोर ले गए

सोमवती अमावस्या पर डुबकी लगाने आए दिल्ली के युवक की कार चोर ले गए

Mon, 21 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर डुबकी लगाने आए दिल्ली के युवक की कार चोर ले गए
डुबकी लगाने आए युवकों की कार चोरी
विज्ञापन

- पीड़ित कार मालिक ने ब्रजघाट चौकी में तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवती अमावस्या पर डुबकी लगाने आए दिल्ली के युवक की कार चोर ले गए, पीड़ित कार मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ब्रजघाट चौकी में तहरीर दी है।

सोनिया विहार दिल्ली निवासी मोहित कसाना पुत्र मेमपाल सिंह सोमवार को सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने आया था, जिसने भीड़-भाड़ होने पर अपनी वैगनआर कार को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और गंगा में डुबकी लगाने चला गया। वापिस लौटने पर कार को गायब देख उसके होश उड़ गए, जिसने काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन की। लेकिन कार का कोई भी सुराग न लगने पर उसने पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पार्किंग ठेकेदार पवनजीत का कहना है कि कार पार्किंग स्थल की बजाए हाईवे किनारे खड़ी की गई थी, क्योंकि कार मालिक ने पार्किंग की पर्ची भी नहीं कटवाई थी। वहीं चौकी इंचार्ज राजीव शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed