फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   घर के बाहर खेल रहे बच्चे को मैजिक ने रौंदा

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को मैजिक ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को मैजिक ने रौंदा
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को मैजिक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बेलगाम मैजिक ने रौंद दिया। मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले मजदूर मौमीन का 6 वर्षीय बेटा ईसान मदरसे में पहली कक्षा में पढ़ता था, जो मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आबादी के बीच से होकर तेज रफ्तार में जा रही मैजिक ने सड़क पर खेल रहे ईसान को कुचल दिया। साथ में खेल रहे बच्चों का शोर सुनकर परिजनों समेत आसपास में रहने वाले लोग आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल को ले गए, जहां परीक्षण के दौरान हालत बेहद नाजुक होती देख चिकित्सक ने ईसान को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन मेरठ के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही घायल बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोषी चालक मैजिक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस कब्जे में ले लिया। पलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मृतक बच्चे की मां का आरोप है कि उसके परिवार से चल रही रंजिश मानने वाले मैजिक चालक ने जानबूझ कर घटना को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर दोषी मैजिक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed