फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   उधारी मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, लहूलुहान

उधारी मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, लहूलुहान

Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
उधारी मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, लहूलुहान
उधारी मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, लहूलुहान
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जसरूपनगर में सोमवार रात उधारी की रकम मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला जसरूपनगर निवासी असलम ने बताया कि कुछ माह पहले उसने पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाईयों को दस हजार रुपये उधार दिए थे। कुछ दिन पहले जब उसने उक्त दोनों से रकम वापस करने की बात कही तो उन्होंने कुछ दिन बाद रुपये वापस लौटाने की बात कही थी। आरोप है कि रविवार रात पीड़ित ने उक्त दोनों से उधारी की मांग की। इसपर दोनों ने जबरन उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed