{"_id":"5ad2499f4f1c1b46098b48cd","slug":"41523730847-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार की चिंगारी गिरने से गन्ने की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के तार की चिंगारी गिरने से गन्ने की फसल जली
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के तार की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी गिरने से गन्ने की लहलहाती फसल जलकर बर्बाद हो गई।
गढ़ क्षेत्र के गांव पावटी के जंगल से होकर निकल रही हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी नीचे खड़ी चौधरी कुशलपाल सिंह की गन्ने की फसल में गिर गई। इससे खेत में आग लग गई और कुछ ही देर में तीन बीघा लहलहाती फसल जलकर बर्बाद हो गई। खेतों में कामकाज कर रहे दर्जनों किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पीड़ित किसान ने डीएम को पत्र भेजकर बिजली लाइन की चिंगारी से फसल में हुए नुकसान का जुर्माना दिलाने के साथ ही गेहूं की तैयार खड़ी फसल को आग से बचाने के लिए जर्जर तारों को बदलवाने की गुहार लगाई है। एक्सईएन तरुण पाठक का कहना है कि जनहित के मद्देनजर जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने का अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो