{"_id":"5aa6dbe44f1c1b90778b5266","slug":"41520884708-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में एक दूसरे से भिड़े शराबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में एक दूसरे से भिड़े शराबी
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में एक-दूसरे से भिड़े शराबी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में शराब के नशे में कुछ युवकों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
रविवार की देर रात मोहल्ला भीमनगर में कुछ युवक बैठे शराब पी रहे थे। नशा चढ़ने पर इन युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच इनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शराबी युवकों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में मारपीट से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत मेें ले लिया। जबकि बाकी फरार हो गए। मारपीट में तीनों को चोटें भी आईं हैं। इस संबंध में थाना देहात प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो