फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   क्रेशर मालिक के मुनीम से 50 हजार लूटे

क्रेशर मालिक के मुनीम से 50 हजार लूटे

Fri, 24 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
क्रेशर मालिक के मुनीम से 50 हजार लूटे

विज्ञापन

मुनीम से 50 हजार लूटे

हापुड़। बुलंदशहर जिले के गांव टियाना के क्रेशर मालिक के मुनीम से तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। लूट के दौरान बदमाशों का तमंचा घटनास्थल पर ही गिर गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के गांव टियाना निवासी सुरेश लाला का गांव में ही क्रेशर है। बृहस्पतिवार को श्याना निवासी उसका मुनीम कालू ट्रैक्टर ट्रॉली से गुड़ बेचने हापुड़ मंडी आया था। गुड़ बेचकर शाम के समय लौटते हुए कालू जैसे ही बाबूगढ़ पहुंचा तो लिफ्ट लेकर दो बदमाश उसके ट्रैक्टर पर सवार हो गए। जब कालू लुखराड़ा के जंगल में पहुंचा तो कोमल शर्मा के खेत के पास एक बाइक सवार पहले से उनका इंतजार कर रहा था। बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्रैक्टर रुकवा लिया और कालू की जेब में रखे पचास हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों का तमंचा घटनास्थल पर ही गिर गया और तीनों बदमाशों बाइक से शेखपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसएचओ बाबूगढ़ प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed