फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   परिजनों ने दी प्रेम विवाह की सजा, कराया गर्भपात

परिजनों ने दी प्रेम विवाह की सजा, कराया गर्भपात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने दी प्रेम विवाह की सजा, कराया गर्भपात
परिजनों ने दी प्रेम विवाह की सजा, कराया गर्भपात
विज्ञापन


हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। परिजन मारपीट करते जबरन उसे घर ले आए और गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने मायके वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि उसने 11 जनवरी 2019 में अपने परिजनों की मर्जी के विरुद्ध एक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह ससुराल में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है, लेकिन उसके मायके वाले इस शादी से खुश नहीं थे। शादी के बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि 27 अप्रैल की शाम मायके वाले घर आए और उसके ससुरालियों से लड़ झगड़कर उसे जबरन अपने घर ले गए। पीड़िता ने बताया कि नौ मई को मायके वालों ने एक चिकित्सक के द्वारा उसका जबरन गर्भपात करा दिया। अब ससुराल भेजने के बजाय किसी अधिक उम्र के व्यक्ति से विवाह कराना चाहते हैं। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed