{"_id":"5c758d2ebdec224be317fa9e","slug":"31551207726-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारी को प्लॉट बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
गढ़ नगर निवासी पेंट व्यापारी सतीश गुप्ता ने बताया कि 2016 में उन्होंने गाजियाबाद निवासी हिमांशु से महावीर कॉलोनी में अपनी पत्नी अनीता गुप्ता के नाम एक 200 गज का प्लॉट करीब सात लाख रुपये में खरीदा था। प्लॉट खरीदने के बाद उसने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दस्तावेज दिखाते हुए उक्त प्लॉट पर अपनी दावेदारी जताई। सतीश गुप्ता का कहना है कि जांच करने पर पता चला कि उक्त प्लॉट हिमांशु का नहीं था, जिसने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उससे सात लाख से भी अधिक की रकम ऐंठ ली। जिसकी शिकायत करने पर आरोपी प्लॉट बेचने की बात से मुकर गया। पीड़ित व्यापारी ने न्यायालय में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई। अधिवक्ता पवन कंसल ने बताया कि फर्जी बैनामा कराने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दायर किया गया था। लेकिन आरोपी के पेश न होने के चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।