फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पैसे के लालच ने दोनों नौकरों को बना दिया अपराधी

पैसे के लालच ने दोनों नौकरों को बना दिया अपराधी

Wed, 12 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लालच ने दोनों नौकरों को बना दिया अपराधी
अमीर बनने की चाहत ने दोनों नौकरों को बना दिया अपराधी
विज्ञापन

हापुड़। फूलगढ़ी कांड में पैसों के लालच ने वर्षों के विश्वासपात्र नौकरों को अपराधी बना दिया। अमीर बनने की चाहत में दोनों नौकरों ने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, पड़ोसी डेयरी के नौकर अमरजीत का आरोपी अंकुर और सोनू के साथ खाना पीना था। अक्सर तीनों साथ में शराब पीया करते थे। अमरजीत का डेयरी संचालक से विवाद होने के बाद वह उसे मारने की फिराक में लग गया था। इस दौरान उसने डेयरी संचालक की हत्या की योजना बनाई। उसने दोनों नौकरों को लालच दिया कि उनके मालिक के घर में लाखों के जेवर व नगदी मिलेगी। जेवर और कैश में केवल उन दोनों की ही हिस्सेदारी होगी और अगर मामला खुलेगा तो वह उन दोनों की पैरवी करेगा। इस बात के लालच में दोनों नौकर डेयरी संचालक की हत्या करने के लिए तैयार हो गए।


किशोरी को अकेले देख बदल दिया प्लान
आरोपी अंकुर और सोनू जब मालिक को मारने पहुंचे तो वह घर पर नहीं था। तभी उनकी नजर किशोरी पर पड़ गई। आरोपियों ने किशोरी को पकड़ लिया और दरिंदगी की। विरोध करने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। राज खुलने के डर से आरोपियों ने किशोरी के छोटे भाई का भी गला रेत दिया। आरोपियों ने घर में जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed