फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चलती कार बनी आग का गोला

चलती कार बनी आग का गोला

Sun, 17 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चलती कार बनी आग का गोला
चलती कार में लगी आग, कूदकर चालक ने बचाई जान
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की मुदाफरा चौकी के पास ईद पर्व के लिए कार से दूध लेने जा रहा युवक हादसे का शिकार होने से बच गया। किठौर रोड पर चलती कार में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। चालक ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार किठौर रोड पर गांव सरावनी निवासी दिलशाद शनिवार को अपनी कार से गांव गोहरा में दूध लेने आ रहा था। सरावनी और मुदाफरा के बीच अचानक कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। इस पर दिलशाद ने जैसे ही कार से उतरने का प्रयास किया, तभी आग की तेज लपटों से पूरी कार घिर गई। दिलशाद ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हा पाए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। मुदाफरा चौकी प्रभारी दल सिंह ने बताया कि जांच में शार्ट सर्किट आग का कारण लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed