फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नहर पटरी के जंगल में आग लगने से हड़कंप मचा

नहर पटरी के जंगल में आग लगने से हड़कंप मचा

Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नहर पटरी के जंगल में आग लगने से हड़कंप मचा
नहर पटरी के जंगल में आग लगने से हड़कंप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नहर पटरी के जंगल में आग लगने से लाखों कीमत की बींड और फूंस जलकर राख हो गया। जबकि किसानों की कड़ी मशक्कत से आसपास में खड़ी गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल चपेट में आने से बच गई।

गांव बदरखा के पास हाईवे से होकर निकल रही मध्य गंग नहर की पटरी से जुड़े जंगल में शनिवार दोपहर में करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जो कुछ ही देर में सैकड़ों मीटर परिधि में फैल गई। इससे नहर पटरी पर खड़ी बींड समेत लाखों रुपये कीमत का सरकारी फूंस जलकर राख हो गया, जबकि नहर महकमे के तत्वावधान में लगाए गए छायादार दर्जनों पौधे भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। धुएं का गुबार और आग की लपट उठती देख आसपास के खेतों में कामकाज कर रहे गांव बदरखा, अठसैनी और बिहूनी के दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद नहर पटरी से होकर खेतों की तरफ बढ़ रही आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास के जंगल में खड़ी गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल आग की चपेट में आकर बर्बाद होने से बच गई। ताहिर, हसनैन, वीरपाल, जयवीर ने नहर पटरी पर लगी आग को शरारती तत्वों से जुड़ी करतूत होने की आशंका जता सिंचाई महकमे से जांच कराकर हकीकत सामने आने पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में कई बार कॉल की गई, लेकिन मध्य गंग नहर महकमे से जुड़े किसी भी अधिकारी-कर्मचारी ने उसे रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed