{"_id":"5a301fc34f1c1b87698c1378","slug":"31513103299-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने फौजी के खाते से रकम उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने फौजी के खाते से रकम उड़ाई
Updated Wed, 13 Dec 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने फौजी के खाते से उड़ाई रकम
- पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने चीन बार्डर पर तैनात फौजी के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। पीड़ित की पत्नी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी अशोक कुमार की पत्नी कुसुम देवी ने मंगलवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। उसका कहना है कि उसका पति 31वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत है। जो वर्तमान में अरुणांचल में चीन के बार्डर पर तैनात है। उसका खाता एसबीआई की गढ़ शाखा में है। खाते से दो दिन में एक लाख से अधिक की रकम साइबर ठगों ने निकाल ली है। कुसुम देवी का कहना है कि 26 अक्तूबर को उसके पति ने ग्रेटर नोएडा के एक साइबर कैफे से हवाई जहाज का एक टिकट कराया था, जिसका भुगतान एटीएम के द्वारा किया गया था। इसके अलावा 27 नवंबर को उसने एसबीआई गढ़ के काउंटर पर लगे ग्रीन कार्ड मशीन से पैसे निकाले थे। महिला का कहना है कि उसे शक है कि दोनों में से किसी एक स्थान से उसके एटीएम का पिन नंबर लीक हो गया। आठ और नौ दिसंबर को उसके पति के खाते से एक लाख 38 हजार पैंतालीस रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। बैंक से जानकारी करने पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।