{"_id":"5943fde74f1c1ba3388b485e","slug":"25-thousand-rupees-from-grocery-trader-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से 25 हजार रुपये और मोबाइल लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी से 25 हजार रुपये और मोबाइल लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के दहपा रोड पर पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर लूट 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इधर उधर जंगल में बदमाशों को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
शैलेष फार्म कालोनी निवासी ललित पुत्र त्रिलोक चंदर पिलखुवा में रेलवे रोड पर परचून की दुकान करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह बाइक पर सवार होकर दहपा अपने खेत पर काम गए थे।
विज्ञापन
खेत से वापस लौटते समय रास्ते में दहपा रोड पर पुलिया के पास तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर 25 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन
लूट करने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगलों में बदमाशों को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद अनेक व्यापारी मारवाड़ चौकी पहुंचे और जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसआई आरके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल यादव ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए बदमाशों को पकड़ने में जुटी है। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।