फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सवारी ऑटो लेकर चंपत हुईं

सवारी ऑटो लेकर चंपत हुईं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सवारी ऑटो लेकर चंपत हुईं
ऑटो लेकर चंपत हुईं सवारी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाने के दौरान सवारी ऑटो लेकर चंपत हो गईं। ऑटो चालक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पिलखुवा निवासी राधेश्याम ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि 24 दिसंबर को पिलखुवा में वह सवारी के इंतजार में खड़ा हुआ था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और अमरोहा से सामान लाने के लिए उन्होंने ऑटो बुक कर लिया। जिन्हें लेकर वह अमरोहा के लिए चल दिया। नेशनल हाइवे पर गढ़ क्षेत्र में गांव अल्लाबख्शपुर गांव के निकट पेट्रोल पंप पर वह ऑटो में सीएनजी डलवाने के लिए रुका। पंप पर भीड़ होने के कारण उसने ऑटो लाइन में पीछे की तरफ खड़ा कर दिया और पंप ऑपरेटर के पास चला गया। इसी बीच सवारी के रूप में बैठे युवक ऑटो लेकर भाग खड़े हुए। उसने शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुके थे। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसआई सुभाष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed