{"_id":"5b0463c94f1c1bd3408b7111","slug":"21527014345-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में छह के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में छह के खिलाफ तहरीर दी
Updated Wed, 23 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में छह के खिलाफ दी तहरीर
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली निगम की चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए छह लोगों के खिलाफ अवर अभियंता ने तहरीर दी है।
सिंभावली बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता सुधीर कुमार ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को टीजी टू नेम सिंह और संविदा कर्मियों को साथ लेकर गांव रतूपुरा में छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान छह लोग कनेक्शन कटा होने के बावजूद कटिया डालकर बिजली जलाते पकड़े गए। अवर अभियंता ने छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।