{"_id":"5aaeaf7b4f1c1ba3238b5e60","slug":"21521397627-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार किया
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार किया
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के एक गांव में महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर पति-पत्नी थाने पहुंच गए।
सिंभावली के एक गांव में रहने वाली महिला के चरित्र पर आरोप लगाते हुए उसके पति ने हंगामा कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उसके बाद महिला ने अपने पति और बेटों के साथ रहने से इंकार कर दिया। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका। उसके बाद पति-पत्नी थाने पहुंच गए जहां पुलिसकर्मियों के सामने ही एक बार फिर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया है। दोनों के परिजनों को तीन माह का समय दिया गया है ताकि दोनों के बीच सुलह कराई जा सके। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।