फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जेब कतरे ने व्यापारी की जेब से उड़ाए 95 हजार

जेब कतरे ने व्यापारी की जेब से उड़ाए 95 हजार

Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जेब कतरे ने व्यापारी की जेब से उड़ाए 95 हजार
जेब कतरे ने व्यापारी की जेब से उड़ाए 95 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी लोहे का कच्चा माल लेने मेरठ जा रहे एक व्यापारी की जेब से जेबकतरे ने 95 हजार रुपये साफ कर दिये। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकी पुरम निवासी अब्दुल अलीम पुत्र अब्दुल हकीम रविवार की सुबह लोहे का कच्चा माल लेने के लिए बुलंदशहर रोड स्थित डाकखाने से मेरठ को जाने वाली रोडवेज बस में चढ़ा था। इस दौरान बस में सवार जेब कतरे ने उसकी जेब से 95 हजार रुपये साफ कर दिये। बस के कुछ ही दूर मेरठ रोड तिराहे पर पहुंचने पर जब पीड़ित को जेब कटने का एहसास हुआ तो उसने शोर मचा दिया, लेकिन तब तक जेबकतरा बस से फरार हो चुका था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed