फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

धौलाना। पिलखुवा कंदौला रोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से वाहन चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान जनपद बुलंदशहर की तहसील स्याना के गांव जाड़ौल निवासी के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कंदौला रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहे चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया जिससे वह पलट गया। इसमें चालक वाहन के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान कर पुलिस को बताया कि चालक की रिश्तेदारी गांव कंदौला में है। चालक की पहचान सुरेंद्र पुत्र वासुदेव (50) गांव जाड़ौल, तहसील स्याना जिला बुलंदशहर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेन्द्र अपनी बहन के यहां रहता था। पत्नी की मौत के बाद अपने बेटे के साथ अपनी बहन के यहां रह रहा था और वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed