फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लूट करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा

लूट करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लूट करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा
लूट करने आए बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में लूट करने आए चार बदमाशों को ग्रामीणों ने जाग होने के बाद घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने धुनाई के बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चारों बदमाश बागपत जिले के रहने वाले हैं।
गांव सरावा में शनिवार देर रात लोग सोए हुए थे। इस दौरान पैंठ वाले मोहल्ले के कुछ ग्रामीणों की नजर चार संदिग्ध युवकों पर पड़ी। ग्रामीणों को देखकर चोरों युवक भागने लगे। उसके बाद गांव में जाग हो गई। बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाश ग्रामीणों पर फायर करते हुए जंगल की ओर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने धुनाई के बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में खेतों में कांबिंग की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गिरफ्तार बदमाश बागपत जिले के मलकपुर गांव निवासी सोनू पुत्र मनोज है। फरार बदमाश भी बागपत जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है, हालांकि अभी नाम उजागर नहीं हुए हैं। घटना में गांव के ही एक व्यक्ति पर भी संदेह है। उसी के इशारे पर गांव के एक रिटायर्ड अधिकारी के घर लूट को अंजाम देने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों को गिरफ्तार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed