फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बदमाशों ने गंगा तट पर भिखारियों से लूटपाट की

बदमाशों ने गंगा तट पर भिखारियों से लूटपाट की

Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने गंगा तट पर भिखारियों से लूटपाट की
बदमाशों ने गंगा तट पर भिखारियों को लूटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। चार बदमाशों ने शुक्रवार देर रात ब्रजघाट में आरती प्लेटफार्म पर भिखारियों से लूटपाट की। जाग होने पर मल्लाहों को आता देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटना की ही जानकारी से इंकार कर दिया है।

गंगा नगरी ब्रजघाट मे भीख मांगकर गुजारा करने वाले लोग रात के समय गंगा किनारे आरती प्लेटफार्म पर बने शेड के नीचे रात बिताते हैं। शुक्रवार की रात करीब एक बजे पुराने गंगा पुल की ओर बनी सीढ़ियों से चार बदमाश आरती प्लेटफार्म पर पहुंचे। उन्होंने वहां भिखारियों को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान गंगा तट पर मौजूद मल्लाहों की आंख खुल गई। चीख पुकार सुनकर उन्हें आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भाग गए। उलोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। वहीं चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed