{"_id":"5be9c9e6bdec2269960bc12b","slug":"191542048230-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्राला पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्राला पलटा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्राला पलटा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल गेट के पास हाइवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्राला पलटने से हाइवे कई घंटे तक जाम रहा। जिसमें एंबुलेंस भी फंसी रही। वहीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्र से गन्ने लादकर ला रहा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला सोमवार को नेशनल हाइवे पर शुगर मिल के गेट के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें भरा गन्ना सड़क पर फैल गया और हाइवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। जिसमें मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। जिसमें हार्ट अटैक से पीड़ित बरेली के सिविल लाइन निवासी राजीव कुमार को परिजन उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और लोडर मंगवाकर गन्ने और ट्रैक्टर-ट्राले को हाइवे से हटवाया। जिससे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने बताया कि सड़क पर पड़े गन्ने के ट्राला को हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया।