फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पेट्रोल पंप मालिक के साड़ू पर बाइकर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

पेट्रोल पंप मालिक के साड़ू पर बाइकर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक के साड़ू पर बाइकर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
पेट्रोल पंप मालिक के साढू़ पर बरसाई गोलियां, गंभीर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार दोपहर में बहादुरगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के मालिक के साढ़ू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। गोली उनके जांघ में लगी है। एएसपी ने मौका ए वारदात का निरीक्षण किया है। प्राथमिक जांच में मामला रंजिशन लग रहा है।
बहादुरगढ़ में स्थित चौहान फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार दोपहर करीब पौने 12 बजे पंप मालिक विनोद के साढ़ु महीपाल चौहान बैठे थे। इसी दौरान सफेद रंग की अपाची बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक पहुंचे और सेल्समैन पवन से बात करने लगे। जैसे ही उनकी बातचीत खत्म हुई बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर महीपाल चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। हमालवर की एक गोली महीपाल के जांघ में लगी तो वह भागने लगा। निशाना चूकते देख हमलावर ने दो और फायर झोंका लेकिन संयोगवश मिस्स हो गई जबकि दूसरी गोली महीपाल के कान को छूकर निकल गई। इसके बाद आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुअए भद्स्याना रोड की तरफ भाग गए। वारदात की खबर थाने में मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंचे डीएसपी संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर गढ़ दीपक त्यागी, एसओ आरके राठी और बहादुरगढ़ पुलिस ने जांच की तो 32 बोर का एक खोखा मौके से बरामद हुआ है। इसके बाद एएसपी राम मोहन सिंह ने बहादुरगढ़ पहुंचकर निरीक्षण किया। एसओ आरके राठी का कहना है कि घायल के परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


वारदात सोशल ट्रेड से जुड़े होने की चर्चा
पेट्रोल पंप मालिक के साढ़ू पर हुए कातिलाना हमले की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन लोगों में यह चर्चा भी चल रही है कि महीपाल चौहान पर हुआ हमला सोशल ट्रेड से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
पेट्रोल पंप मालिक के साढू़ पर जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवार शातिर किस्म के अपराधी हो सकते हैं, उन्होंने अपना चेहरा छिपाने के मकसद से हेलमेट भी पहना हुआ था। हालांकि पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि पेट्रोल पंप के सीसी टीवी कैमरों की फुटेज निकलवाने के लिए बुधवार को दिल्ली के टेक्नीशियन बुलाया गया है। प्रथम दृष्ट्या की गई तहकीकात में मामला पैसों के लेनदेन अथवा रंजिशन जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed