फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुग्ध कारोबारियों से 3.94 लाख की ठगी

दुग्ध कारोबारियों से 3.94 लाख की ठगी

Sat, 10 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध कारोबारियों से 3.94 लाख की ठगी
दुग्ध कारोबारियों से 3.94 लाख की ठगी
विज्ञापन


हापुड़। दो दूध कारोबारी से बाइक सवार दो बदमाश शातिर तरीके से 3.94 लाख रुपये ठग कर चंपत हो गए। ठगी से पहले बदमाशों ने उनकी कार पर तरल पदार्थ डाला, जिससे आंखों में जलन और दम घुटने से कार सवार कारोबारी बाहर आ गए। दोनों पास ही बुलंदशहर रोड स्थित अपने रिश्तेदार की डेयरी पर पहुंचे, जहां एक बदमाश ने बीमारी का नाटक किया और दूसरे ने रुपयों से भरा बैग साफ कर दिया।

गांव घुंघराला निवासी मुकम्मिल दूध का कारोबार करता है। शुक्रवार दोपहर वह अपने चाचा फय्याद के साथ गढ़ रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक पहुंचा। उसने यहां से चार लाख रुपये निकाले और कार से वापस लौटने लगा। तहसील चौपले के पास उसने इन रुपयों में से एक मिठाई की दुकान पर छह हजार रुपये का पेमेंट किया। बाकी रुपये लेकर जैसे ही तहसील चौपले पर बुलंदशहर रोड की ओर मुड़ा तो बाइक सवार दो युवकों ने कार के आगे कोई तरल पदार्थ छिड़क दिया, जिससे कार के अंदर घुटन पैदा हो गई। कार में सवार दोनों लोगों की आंखों में जलन होने लगी और दम घुटने लगा। उसके बाद दोनों कार से बाहर आ गए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए मुकम्मिल रुपयों से भरा बैग लेकर बुलंदशहर रोड पर स्थित अपने रिश्तेदार पहलवान डेयरी की ओर भागा। यहां रुपये से भरा बैग रखकर वह वापस कार लेने पहुंचा तो दोनों बदमाश यहां से गायब थे। उस समय डेयरी पर इमरान नाम का व्यक्ति मौजूद था। उसने बताया कि मुकम्मिल के निकलने के तुरंत बाद दो युवक डेयरी पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक डेयरी के बाहर सड़क पर गिरकर दौरा पड़ने का नाटक करने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आसपास के दुकान वालों के साथ इमरान भी डेयरी से बाहर आ गया। इसी समय दूसरा व्यक्ति डेयरी में घुसा और रुपयों का बैग उड़ाकर ले गया। उसके जाने के बाद बीमारी का नाटक करने वाला बदमाश भी आराम से फरार हो गया। बाद में रुपये गायब होने का पता चलने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित मुकम्मिल ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। हालांकि पुलिस अभी मामले को संदिग्ध मान रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed