फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख लूटे

दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख लूटे

Tue, 14 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख लूटे
कनपटी से तमंचा सटा बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपये
विज्ञापन

हापुड़। तमंचे के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बेटी की शादी के लिए बैंक से नकदी लेकर लौट रहे एक व्यक्ति से दिनदहाड़े आवास विकास टंकी के पास एक लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी हर लाल पुत्र तिरखा राम मेहनत मजदूरी करते हैं। छह दिसंबर को उनकी बेटी की शादी है। खरीदारी के लिए वह दोपहर मेरठ स्थित सिंडीकेट बैंक से एक लाख रुपये की नकदी निकालकर पैदल घर की ओर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए बदमाशों ने हरलाल को आवास विकास पानी की टंकी के पास रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर उनसे नकदी लूट ली। पीड़ित ने मचाया तो आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed