फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जीजा ने पांच लाख रुपये लेकर नाबालिग को बेचा

जीजा ने पांच लाख रुपये लेकर नाबालिग को बेचा

Tue, 23 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
जीजा ने पांच लाख रुपये लेकर नाबालिग को बेचा
जीजा ने पांच लाख रुपये लेकर नाबालिग को बेचा
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला निवासी एक नाबालिग की उसके जीजा ने पांच लाख रुपये लेकर शादी कर दी। किशोरी के विरोध के बाद 12 दिन बाद ही वह वापस मायके आ गई। अब एक बार फिर उसे जबरन भेजने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने सोमवार को अपने चाचा के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में शिकायत की है।
एसपी को 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके पिता का देहांत सात वर्ष पहले हो चुका है। जबकि मां विक्षिप्त है। इस कारण पिछले तीन साल से उसका जीजा व बड़ी बहन कुचेसर रोड चौपला आकर रहने लगे। सोमवार को अपने चाचा के साथ एसपी कार्यालय पहुंची किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके जीजा ने छह फरवरी 2018 को पांच लाख रुपये लेकर मेरठ के पंचगांव गांवड़ी निवासी युवक से जबरन उसकी शादी करवा दी और साथ भेज दिया। पीड़ित ने ससुराल पहुंचकर शोर मचा दिया। जिससे मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने के बाद ससुराल के लोग 12 दिन बाद उसे वापस छोड़ गए। इसके बाद जीजा ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया। जीजा ने बदनियती के चलते कई बार उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

किशोरी का कहना है कि अब उसका जीजा उसे एक बार फिर जबरन ससुराल भेजना चाहता है। 30 सितंबर को भी उसे जबरन कार में डालकर भेजने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बचाव में आए उसके गरीब चाचा को भी पीटा गया। शिकायत के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने बाबूगढ़ पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed