{"_id":"6af6245736b6ce6d45079f9c","slug":"police-took-action-following-a-complaint-from-the-local-sub-inspector-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-189085-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराब के नशे में बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराब के नशे में बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मिठौरा। बृहस्पतिवार की सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति गांव के एक बिजली के टावर पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद उसे एक घंटे के बाद नीचे उतारा गया। मामले में हल्का दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मठिया गांव निवासी दीपक भारती पुत्र कोमल भारती छत ढलाई मशीन पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया जा रहा है कि दीपक को शराब पीने की लत है। उसकी शराब की आदत के कारण पत्नी और बच्चे अपने ननिहाल में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे दीपक नशे की हालत में गांव के पास स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद वह दोपहर करीब 12 बजे किसी तरह नीचे उतरा। इस घटना को लेकर हल्का दरोगा की ओर से लिखित शिकायत दी गई। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के पश्चात न्यायालय पेश किया गया। जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।