फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बस और दो ट्रक आपस में भिड़े, ट्रक ड्राइवर की मौत

बस और दो ट्रक आपस में भिड़े, ट्रक ड्राइवर की मौत

Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बस और दो ट्रक आपस में भिड़े, ट्रक ड्राइवर की मौत
बस और दो ट्रक आपस में भिड़े, ट्रक ड्राइवर की मौत
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक डग्गामार बस से जा टकराया। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
हरियाणा क्षेत्र के जिला पलवल के इस्लामाबाद नई बस्ती निवासी वारिस खान पुत्र अली मोहम्मद रविवार देर रात ट्रक में माल लादकर मेरठ की ओर से हापुड़ की तरफ आ रहा था। देहात क्षेत्र अंतर्गत मेरठ रोड स्थित किठौर मार्ग कट पर सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें वारिस की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भिड़ंत के बाद एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी एक डग्गामार बस से जा टकराया। गनीमत रही कि बस में कोई सवार नहीं था। दूसरा ट्रक चालक वहां से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू किया। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के बाद मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। थाना देहात प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed