{"_id":"5a6ccc024f1c1b89268b6c17","slug":"171517079554-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानदानी चाचा ने मासूम भतीजे को मौत के घाट उतार दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खानदानी चाचा ने मासूम भतीजे को मौत के घाट उतार दिया
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10, 11
रिश्ते के चाचा ने 6 साल के भतीजे की कर दी हत्या
बच्चों के साथ खेलने के दौरान घटना को अंजाम दिया
पीछा करने पर आरोपी ने हमला कर दो किसानों को भी जख्मी कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। घर से पेंसिल लेकर स्कूल जाने के दौरान रास्ते में बच्चों के साथ खेल रहे मासूम की उसके चाचा ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
गढ़ क्षेत्र के सैदपुरा निवासी सतीश का बेटा रवि (6) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। वह शनिवार सुबह स्कूल में पढ़ने गया था जो कुछ ही देर बाद घर आया और वहां से पेंसिल लेकर स्कूल दोबारा जा रहा था। इस दौरान स्कूल से चंद दूरी पर रास्ते में कुछ बच्चे खेल रहे थे जिसे देखकर रवि भी खेलने लगा। उसी समय पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का चाचा बिजेंद्र सिंह वहां आ गया, जिसने रवि के सिर पर धारदार हथियार (दाऊ) से हमला कर वहां से भाग निकला। रवि के साथ खेल रहे बच्चों का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कई किसान दौड़े जो आरोपी को पकड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह धारदार हथियार से हमला कर धूमसिंह और वीरपाल को घायल कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों समेत दर्जनों ग्रामीण बुरी तरह लहूलुहान बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि मृतक रवि के शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। जबकि उसके पिता सतीश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बिजेंद्र की तलाश कराई जा रही है।
रवि अपनी पांच बड़ी बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी हत्या होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सदमे में मां पुष्पा बेहोश होकर गिर पड़ी, जबकि पिता समेत पांचों बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।