{"_id":"5c6c4f8fbdec227386332703","slug":"161550602127-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकरायी कार, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकरायी कार, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा में तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसमें कार चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी अनिकेत (18) पुत्र जयवीर सिंह अपने दोस्त के भाई की शादी में मिली कार को लेकर घूमने निकला था। उसके साथ ही गांव के तीन युवक कार में सवार थे। ये लोग कार से गांव गोहरा के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य चिंटू, रोहतास और अनुज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। अनिकेत की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।