फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क किनारे मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव

सड़क किनारे मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव

Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव
सड़क किनारे मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर के पास सड़क किनारे एक दिव्यांग बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त संभल निवासी के रूप में की।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि शनिवार सुबह किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव मोहम्मदपुर-आजमपुर में सड़क किनारे एक अधेड़ का सड़ी-गली अवस्था में शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली गई। जेब में आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके बाद शव की शिनाख्त संभल निवासी कलुवा के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था और लोगों की शादी विवाह कराने का कार्य करता था। उसकी जेब से मिले नंबरों के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या कर शव का यहां फेंके जाने की संभावना है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed