{"_id":"5b006e744f1c1bde408b68cd","slug":"161526754932-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से महिला की मौत
Updated Sun, 20 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में फांसी लगने से महिला की मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सरावा में शनिवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्होंने दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सरावा निवासी राजन पुत्र राजवीर की शादी नौ दिसंबर 2017 को गुरुग्राम निवासी अंजली पुत्री लाले से हुई थी। शनिवार को अंजली संदिग्ध हालात में घर के अंदर फांसी पर लटकी मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पति ने बताया कि अंजली पिछले कुछ दिन से अपने मायके जाने की बात कर रही थी। इस पर उसने अंजलि को कुछ दिन बाद मायके जाने को कह दिया। पति ने बताया कि शनिवार की शाम वह मां बाला, नानी चंद्रों, नाना हरपाल के साथ घर पर ही था। इस दौरान उसकी पत्नी अंजली ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे के कुंदे से लटककर फंसी लगा ली। चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा, तो वह फंदे से लटकी हुई थी। जब तक उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।