{"_id":"5a638d2d4f1c1b82268b56a0","slug":"161516473645-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ऑटो चालक से नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर ऑटो चालक से नकदी लूटी
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर ऑटो चालक से नकदी लूटी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में तमंचे के बल पर पांच बदमाशों ने ऑटो चालक से नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक की पिटाई कर दी। वहीं ऑटो ले जाने के दौरान सामने से आ रहे वाहन की लाइट देखकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर निवासी उपेंद्र ने शुक्रवार देर शाम थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि शुक्रवार शाम वह सिंभावली से सवारी लेकर डहरा कुटी आ रहा था। रास्ते में गांव लुहारी के स्टैंड पर पहुंचा तो वहां खड़े पांच लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि ऑटो रूकते ही बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखी 55 सौ रुपये की नकदी लूट ली और उसे ऑटो से नीचे उतार लिया। उपेंद्र का कहना है कि बदमाश ऑटो भी लूटकर ले जा रहे थे, लेकिन सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट देखकर वह जंगल में घुसकर भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर डालचंद सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित थाने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।