{"_id":"5d0555d38ebc3e5056192cb4","slug":"15606307274-hapur-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर सामान लेने गए ग्राहक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान पर सामान लेने गए ग्राहक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर सामान लेने गए ग्राहक का सिर फोड़ा
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में दुकान पर बीड़ी लेने गए युवक का दुकानदार से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान दुकानदार ने तराजू के बाट से युवक का सिर फोड़ दिया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव धनौरा निवासी लाला मजदूरी करता है। शनिवार को उसका पुत्र सागर गांव में ही एक परचून की दुकान पर बीड़ी लेने गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। इस बात से क्षुब्ध होकर दुकानदार ने युवक के सिर पर तराजू के बाट से वार कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी होने पर मौके पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के होश में आने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।