फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दोस्त की हत्या करने वालों में पुलिस ने एक को दबोचा

दोस्त की हत्या करने वालों में पुलिस ने एक को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
दोस्त की हत्या करने वालों में पुलिस ने एक को दबोचा
दोस्त की हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बरात में आए युवक की हत्या करने वाले दोस्तों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अब अन्य तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सईदगढ़ी के युवक की बरात 9 जून की रात को सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर आई थी। शादी समारोह का आयोजन थोड़ी दूरी पर सिंभावली से जुड़े हिम्मतपुर पर हुआ था, जहां मौज मस्ती करने के दौरान कहासुनी होने से गुस्साए चार बारातियों ने सिर पर बीयर की बोतल से हमला करने के बाद हाथ की नस काटकर अपने दोस्त शेर मोहम्मद की हत्या कर दी थी। मृतक के पिता इकबाल ने आबिद, आदिल, अकरम निवासी औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर और फजरू निवासी मोहम्मदपुर रूस्तमपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के खिलाफ साजिश रचकर अपने बेटे शेर मोहम्मद की हत्या करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल निवासी औरंगाबाद को बृहस्पतिवार की रात को बक्सर नहर रेगुलेटर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजकर शेष बचे तीन आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed